नैनीताल: सड़कों के निर्माण में किए जा रहे भ्रष्टाचार को दर्शाती कुमाऊंनी भाषा में बनी शार्ट फ़िल्म ‘सड़क’, यूट्यूब पर हो रही चर्चित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक शार्ट फ़िल्म ‘सड़क’ काफी पसंद की जा रही है।

पसंद की जा रही फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शार्ट फ़िल्म ‘सड़क’ कुमाऊंनी भाषा में बनी है। जो इन दिनों यू-ट्यूब पर पंसद की जा रही है। बताया कि बाल और स्थानीय कलाकारों को इसमें जगह दी गई है। फिल्म में गांव की सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार को बच्चों की नजर व समझ के अनुरूप दर्शाया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि गांव की सड़क हर साल बरसात में बह जाती है। जिसके बाद तीन छोटे बच्चे ठेकेदार को सबक सिखाने के लिए निकल पड़ते हैं।

यह कलाकार शामिल

इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों में पवन कुमार, शुभम चौधरी, कौशल साह जगाती, भूपेश महरा, प्रिंस परसाल शामिल हैं।