उत्तराखंड: 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार, अल्मोड़ा जिले से यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर यह सम्मान दिया जाएगा। जिसमें अल्मोड़ा की सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल, बागेश्वर जिले की मुन्नी, रावतचमोली की भागा देवी, शोभा देवी, सरोजनी देवी और चंपावत की दीपा पांडे, देहरादून की पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी शामिल हैं। इसके अलावा हरिद्वार की वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा और नैनीताल की नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, पौड़ी की ऊषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना को पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, पिथौरागढ़ की विमला रावल, जानकी भंडारी, रुद्रप्रयाग की सुनीता भट्ट टिहरी की ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा, उधम सिंह नगर की साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली और उत्तरकाशी की सुनीता भट्ट, मंजू पंवार शामिल हैं। जिन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।