आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 05 सितंबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे और बुद्धि एवं कार्यकुशलता से करियर में उन्नति पाएंगे। आप अगर आयात निर्यात से संबंधित काम करते हैं तो आपको आज कमाई का अच्छा अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मेहनत का आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका संपर्क बढ़ेगा जिसका लाभ आप भविष्य में पा सकेंगे। सितारे कहते हें कि आप लोन लेने के प्रयास में सफल रहेगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का साथ सहयोग आपको संबल और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। अचानक लाभ भी आपको आज मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी और आपका सम्मान बढेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते दिन उत्तम रहने वाला है। सफल रहेंगे। लव लाइफ के मामले में आज भाग्य आपका साथ देगा। आप आज किसी साहसिक फैसले से लाभ भी पा सकेंगे और परिवार में आपका प्रभाव भी बढेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन का आपको फायदा मिलेगा। आपकी राशि में मौजूद बुध और सूर्य आपको आज बुद्धि और कार्यानुभव का लाभ दिलाएंगे। आपको आज सरकारी विभाग से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि अपने कागजात का ध्यान रखें। शिक्षा के मामले में आज सिंह राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करें। नौकरी में आज का दिन आपका सामान्य बीतेगा लेकिन काम का दबाव अधिक होने से आप थकान महसूस करेंगे। आर्थिक लेन देन में आपको आज सतर्क रहना होगा। दिन भी आज आपका खर्चीला रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। धन में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज एक से अधिक क्षेत्र से धन की प्राप्ति होगी। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपको वह धन मिलने की खुशी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। सेहत के मामले में आज आपको अपने पर ध्यान देने की जरूरत है। आलस्य और थकान की वजह से आपका मन काम में नहीं लगेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। सतर्कता से काम करें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। और धर्म कर्म के काम में भी आप रुचि लेगे। बाहरी खान पान से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। समय आपका अनुकूल बीतेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धर्म अध्यात्म की ओर आपका आज रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आज आप लाभ पाने के लिए जोखिम भी ले सकते है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बात बनेगी। धन लाभ होगा। नये सदस्य का आगमन होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आप आज अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएगे। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।