हल्द्वानी: आज शिक्षक दिवस पर शिक्षकों द्वारा एक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आज शिक्षक दिवस के पावन दिन महान शिक्षक और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति महामहिम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

की गई चर्चा

इस मौके पर सर्वोदय परिवार के पूर्व छात्र एवं सर्वोदय पूर्व छात्र संगठन के ऊर्जावान अध्यक्ष पूर्व सहायक निदेशक शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार डॉ आनंद सिंह बिष्ट के हल्द्वानी स्थित आवास में सर्वोदय इण्टर कॉलेज जंयती पर शिक्षकों द्वारा एक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ बिष्ट जी के द्वारा अपने शैक्षिक अनुभवों को साझा किया गया और वर्तमान परिपेक्ष में छात्रों को नई शैक्षिक प्रणाली के तहत किस तरह तैयार किया जाय के संबंध में चर्चा की गई। शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए पाठ्येतर क्रियाकलापों के साथ सहायक शिक्षण सामग्री का प्रयोग कर एक नियोजित प्लान के तहत किस तरह छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाय, इस पर मंथन किया गया।

रहें उपस्थित

इसके अलावा भविष्य की शैक्षिक योजनाओं को असली जामा पहनाने हेतु चर्चा की गई। डॉ बिष्ट के द्वारा आश्वस्त किया गया कि पाठ्यक्रम सहगामी कार्यों को संपादित करने हेतु जो भी सामग्री की आवश्यकता होगी, उसे SICJAA की समिति के द्वारा पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ बिष्ट जी के द्वारा सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस शैक्षिक गोष्ठी में सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती के वरिष्ठ प्रवक्ता हिमांशु पांडे, शिवराज सिंह बिष्ट हरीश प्रसाद सहित दीपक जोशी ,डॉ मंजू जोशी, डॉ उपासना सती, चम्पा अधिकारी उपस्थित रहें।