अल्मोड़ा: अल्मोड़ा- हल्द्वानी मार्ग क्वारब समेत यह ग्रामीण सड़कें बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कभी बारिश तो कभी बादलों का डेरा मडंरा रहा है।

यह सड़कें बंद

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन भर मौसम करवट बदलता रहा। दोपहर में हल्की बारिश हुई। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग 109 क्वारब के पास पांचवें दिन भी बंद रहा। 10 ग्रामीण सड़कों पर भी मलबा आने के कारण यह यातायात के लिए दिन भर बंद रही। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कते हुई। अल्मोड़ा- हल्द्वानी मार्ग क्वारब के पास पिछली एक सितंबर को आए मलबे के बाद से बंद है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों की 10 सड़कें भी मलबा आने के कारण शुक्रवार को बंद रही। इन सड़कों में गगास- उड़ीमहादेव, खूंट- काकड़ीघाट, पीपना- मन्हैत- डंगूला, भुजान- पाखुड़ा, टाटिक – तल्ली तोली, मोरनौला- खांकर, तराड़ी- डभरा, बौर तल्ला- बौर मल्ला, मनान- बनानीघर, व धौलादेवी- खेती – जटेश्वर मार्ग शामिल हैं। जिनको खोलने का कार्य जारी है।