उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भी ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू हो सकता है।
ऑनलाइन गेमिंग एक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेश सरकार अब अपना ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू कर सकती हैं। इसके लिए सरकार केंद्र के एक्ट का अध्ययन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले केंद्र सरकार के निर्देशों पर ही प्रदेश सरकार ने अपना गेमिंग एक्ट तैयार किया। इस एक्ट में आनलाइन गेम संचालित करने वाली कंपनियों को लाइसेंस जारी किया जाना प्रस्तावित है।
किया जा रहा अध्ययन
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में केंद्र सरकार ने आनलाइन गेमिंग कानून बनाया है। जिसमें मनी गेमिंग पर रोक लगाई गई है। साथ ही कड़ी सजा के प्रविधान भी किए गए हैं। इसे देखते हुए राज्य में आनलाइन गेमिंग के प्रस्ताव का नए सिरे से अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद ही राज्य अपना एक्ट नए सिरे से तैयार करेगा।