उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, बारिश से राहत के आसार नहीं, आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने 10 से 13 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने तथा सड़क मार्गों के बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।