अल्मोड़ा: एसएसपी के निर्देशन में साईबर सेल की सराहनीय कार्यवाही, लगभग 4.5 लाख कीमत के गुम हुए 30 मोबाइल उ0प्र0, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से किए बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के कुशल नेतृत्व में जनपद के साईबर सेल द्वारा लगातार प्रयासरत रहकर अथक प्रयासों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित अन्य राज्यों उ0प्र0, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से आमजन के खोये कुल 30 मोबाइल फोन अलग- अलग कम्पनियों के बरामद किये गये है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख पचास हजार रुपये है ।

खोए फोन लौटाए

जिस पर आज दिनांक 08.09.2025 को बरामद कीमती मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके स्वामियों को सुपुर्द कर सभी को बधाई दी गयी। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों के चेहरे में खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने पर वापस मिलने की उम्मीद खो चुके थे लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास कायम था।

की यह अपील

मोबाइल खोने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते है। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, जिससे आपके मोबाइल को रिकवर करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जा सके।

अल्मोड़ा सर्विलांस टीम

1. निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी 
2. कानि0 चन्दन सिंह
3. कानि0 हरीश प्रसाद
4. महिला कानि0 चम्पा दानू