उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 11 सितंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। जिसमें वह उत्तरकाशी व चमोली जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री 11 सितंबर को दोपहर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से उत्तरकाशी, चमोली जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बैठक लेंगे।प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शासन स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।