अल्मोड़ा के कार्यालय होंगे प्लास्टिक मुक्त, डीएम ने दिए निर्देश

अल्मोड़ा: जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। डीएम वंदना ने बताया कि शासन से मिले निर्देश पर नगर निकायों, शहरी क्षेत्र के अंतर्गत कार्यालयों में प्लास्टिक से संबंधित किसी भी वस्तु का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

प्लास्टिक से निर्मित सामग्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी

उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिये कि विभागीय बैठक, सेमिनार आदि में प्लास्टिक से निर्मित सामग्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यालयों में पानी पीने के लिए वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की जाए। साथ ही केवल नॉन प्लास्टिक बोतल का प्रयोग किया जाए।

प्लास्टिक से संबंधित किसी भी वस्तु का प्रयोग न करने के दिए निर्देश

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से प्लास्टिक से संबंधित किसी भी वस्तु का प्रयोग न करने और निर्देशों के क्रम में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।