नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नोटिफिकेशन के मुताबिक पावर ग्रिड की ओर से फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1543 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक और बीएससी इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरी की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
देखें वेबसाइट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।