अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में कानि0 बीरेन्द्र रिंग्वाल द्वारा दिनांक-12.09.2025 को ब्लॉक भिकियासैण में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओ को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के तौर-तरीकों, डिजिटल अरेस्टिंग, नवीन कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधान, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा उपस्थित सभी महिलाओं को डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।