उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से 8 से 11 सितंबर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 14वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप हुई।
जीते यह पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते। साथ ही ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें बालिकाओं में करुणा, अपराजिता, तनिष्का, पलक, गायत्री, प्रेरणा, दीपिका, सानिया ने स्वर्ण, सुनंदा, कृतिका एवं कुमकुम ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग में मोहित, आर्यन, तरुण, अभ्युदय, हर्षित, सिद्धार्थ, मोहित, निहाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं हिमांशु, कार्तिकेय, विवान ने रजत और कृष्ण, अजय, मानस, अभिराज, सिद्धार्थ, आयुष ने कांस्य पदक जीता।