अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में दिनांक 16.09.2025 को अपर उ0नि0 तनुजा हयांकी व पुलिस टीम द्वारा हिमाद्री हेण्डलूम डीनापानी में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व समस्त कार्यरत स्टॉफ को महिला अपराध, यातायात के नियम, साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर जैसे- डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा कसार देवी व डीनापानी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।