अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर हुए साक्षात्कार, छह पदों पर ही सेवाओं पर जताई सहमति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज में लंबे समय बाद भी चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तैनाती नहीं हुई है।

178 पदों के सापेक्ष महज 53 चिकित्सक ही तैनात

जानकारी के अनुसार बीते कल सोमवार को मेडिकल कॉलेज में रिक्त आठ प्रोफेसर, 41 एसोसिएट और 45 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हुए। जिस पर यहां रिक्त 94 रिक्त पदों पर महज छह चिकित्सकों ने ही मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने पर सहमति जताई। इसमें कम्यूनिटी मेडिसिन में एक एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में नियुक्ति के लिए पांच चिकित्सक साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें बायो केमिस्ट्री, बाल रोग विभाग, पैथोलॉजी, निश्चेतक और रेडियोथैरेपी में एक-एक डॉक्टर ने साक्षात्कार दिया।