उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में UKSSSC की ओर आयोजित हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर बाहर आने के बाद से युवाओं में आक्रोश बना हुआ है।
रविवार को आयोजित हुई थी परीक्षा
यह पेपर बीते रविवार को आयोजित किया गया था। जिसके पेपर के लीक होने की खबरे आने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद से युवाओं में भी आक्रोश बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर बाहर आना पहेली बना हुआ है। जिसमें यह सवाल है कि जब मोबाइल प्रतिबंधित था तो अंदर फोटो कैसे खींचा गया। क्या कोई आरोपी खालिद की मदद कर रहा था। सभी अभ्यर्थियों को सख्त जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जा रहा था। ऐसे में पेपर का बाहर आना।
जांच जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने यह स्वीकार भी किया है कि परीक्षा कक्ष के भीतर से फोटो खींचकर बाहर भेजी गई है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि हो सकता है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद की हो। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पेपर भेजने का आरोपी अभ्यर्थी खालिद अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आयोग भी इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटा है कि खालिद की मदद किसने की। अब पुलिस की पूछताछ में ही यह बात सामने आएगी। वहीं खालिद की दूसरी बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया है। खालिद मोहम्मद सुल्तानपुर का रहने वाला है।