सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ी जिलों में अगले कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भी पहाड़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों और पहाड़ों का रुख करने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों के मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा। 30 सितंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि 1 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।