उत्तराखंड: साइबर ठगों का जाल, टेलीग्राम लिंक के माध्यम से नौकरी का झांसा, ठगे 70 लाख से अधिक रूपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लगातार साइबर ठग अपना जाल बढ़ाते‌‌ जा रहें हैं। जो‌ अलग-अलग टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं।

ठगी का मामला

प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध एक बड़ा चिंता का विषय है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार के व्यक्ति को गूगल रिव्यू पर वेतन देने का झांसा देकर उनसे 70.31 लाख रुपये ठगे गए। जिस पर हरिद्वार के सिडकुल निवासी विकास ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिसमें बताया कि दो सितंबर 2025 को उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें गूगल में रिव्यू देने पर मोटा वेतन देने का झांसा दिया गया। शिकायकर्ता ने बताया कि पहले वह प्राइवेट नौकरी करते थे और इस समय बेरोजगार हैं, इसलिए वह काम करने के लिए राजी हो गए। ठगों ने उन्हें टेलीग्राम लिंक के माध्यम से ज्वाइन कराया। जिसके बाद पीड़ित को इतना डराया कि कार्रवाई से बचने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये का लोन तक लेना पड़ा।

मुकदमा दर्ज

इस तरह ठगों ने उनसे 70.31 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।