उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के लिए होगी नियमावली संशोधित, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के‌‌ लिए खबर है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के लिए नियमावली संशोधित की जाएगी।

होगा संशोधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। जिसके बाद सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पदों पर हर साल पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा।

इतने प्रतिशत कोटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान नियमावली में इनका सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति के लिए 40 प्रतिशत कोटा है। 10 प्रतिशत कोटा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए है। जबकि शेष 50 प्रतिशत पदों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरा जाता है। वहीं केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य के सभी 5120 मिनी आंगनबाड़ी, उच्चीकृत होकर आंगनबाड़ी केंद्र बन चुके हैं।