आज 02 सितंबर 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में आपसी प्रेम और एकजुटता बनी रहेगी। संतान की खुशी के लिए नया वाहन खरीदने का विचार भी हकीकत बन सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी का ऑफर आकर्षक लगेगा, फिर भी फिलहाल वर्तमान नौकरी में टिके रहना आपके लिए बेहतर हो सकता है। रिश्तों में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी। वरिष्ठों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अचानक खर्च सामने आने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत धीरे-धीरे आपको एक नई पहचान दिलाएगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में काम आ सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को फिर से ताजा कर देगी। जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय पूरे आत्मविश्वास से उनका सामना करें, सफलता आपके करीब आएगी। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ रुका हुआ पैसा वापस मिलने की भी उम्मीद है। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव दस्तक दे सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन धैर्य और प्यार से स्थिति आपके नियंत्रण में आ सकती है। आज आपका गुस्सा ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आज दिनभर भागदौड़ और जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। कारोबार में नई पार्टनरशिप भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी कोई पुरानी रुकावट दूर होने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आर्थिक लाभ का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रह सकता है। आपकी लोकप्रियता और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। किसी नए पद, जिम्मेदारी या सम्मान की प्राप्ति के संकेत भी हैं। यात्रा करनी पड़े तो जल्दबाजी से बचें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक या सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आर्थिक संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। कमाई अच्छी हो सकती है, लेकिन अगर खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो तनाव बढ़ सकता है। परिवार की निजी समस्याओं को सुलझाने में बाहरी लोगों की सलाह लेने से बचें। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए सही दिशा दिखा सकती है। सेहत को नजरअंदाज करने से छोटी परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। आज का दिन खुशी, मुलाकात और नए बदलावों की सौगात ला सकता है। दूर रहने वाला कोई प्रिय व्यक्ति अचानक मिल जाए तो मन को गहरा सुकून मिलेगा। घर की सजावट, मरम्मत या रिनोवेशन पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे घर का माहौल और खूबसूरत होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज तरक्की के कई रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए बनाई गई योजना उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। संतान की उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या कोई खूबसूरत पल दिन को यादगार बना सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आने की उम्मीद है।। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी प्रगति की रफ्तार तेज रहेगी और आपकी मेहनत दूसरों को साफ नजर आएगी। हालांकि, आपकी तेजी और सफलता कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगी, जिससे नए विरोधी भी बन सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए सुकून, खुशी और पारिवारिक प्रेम लेकर आ सकता है। घर में एकता और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। संतान की परीक्षा का अच्छा परिणाम आपकी चिंता दूर कर सकता है। जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से घर में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा। भाई-बहनों की कोई सलाह किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपके बहुत काम आएगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों की जिंदगी में प्यार की नई शुरुआत हो सकती है। कारोबार में किया गया सही निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। पार्टनरशिप में जाने से पहले सामने वाले की पूरी जानकारी और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लेना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।