उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून के एमपीजी कालेज मसूरी में 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने वाले हैं।
27 सितंबर को होंगे चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध म्युनिसिपल स्नातकोत्तर महाविद्यालय मसूरी काॅलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सुनील पंवार ने विज्ञप्ति जारी की। जिसमें 23 सितंबर को नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। नामांकन करने की अंतिम तिथि आज 24 सितंबर साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक है।
नामांकन पत्रों की जांच 24 सितंबर को ढाई बजे से साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। नाम वापस लेने की तिथि भी 24 सितंबर को साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 24 सितंबर को साढ़े पांच बजे होगा।
27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे।