नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में जारी “ऑपरेशन रोमियो” अभियान, सार्वजनिक स्थानों से 107 नशेड़ी, हुड़दंगी व अराजकतत्व हिरासत में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी है।

ऑपरेशन रोमियो” अभियान

इसी क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/यातायात  नैनीताल द्वारा किया गया।  सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी रामनगर  सहित थाना प्रभारी काठगोदाम, भीमताल व रामनगर द्वारा‌ अपनी अपनी टीमों के साथ काठगोदाम में पनचक्की, हेड़ाखान, वन विभाग बैरियर, मल्ली चौकी, काठगोदाम क्षेत्र में, भीमताल क्षेत्र में तथा रामनगर के लखनपुर, रानीखेत रोड, डिग्री कॉलेज, कोसी बैराज, भवानीगंज, काशीपुर रोड, मगलोर चौक आदि स्थान पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।

की यह कार्यवाही

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 107 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 26750 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।
नशे में वाहन चलाने वाले 08 चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।
मोबाईल पर बात कर वाहन चलाने वाले 07 चालकों पर कार्यवाही की गई।

पुलिस की कार्यवाही

इसके अलावा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 16 वाहन सीज करते हुए 10 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 98,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।