अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले बीते कल देर रात्रि लगभग 10.30 से 11.00 बजे के बीच डायल 112 में सूचना मिली।
अस्पताल में भर्ती
जिसमें बताया कि तिमली पिपुड़ा पुल के पास एक स्विफ्ट कार Uk04AE2425 सड़क से लगभग 50 फीट नीचे खाई में गिर गई है। जिस पर थाना देघाट की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कार में सवार डॉक्टर राहुल वर्मा, डॉक्टर मनन वर्मा, डॉक्टर अनिरुद्ध, वैद्य मार्केटिंग ऑफिसर प्रशांत को पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता की सहायता से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 की मदद से स्याल्दे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजा गया। चारों सुरक्षित है, जिनमें एक डॉक्टर मनन वर्मा को हायर सेंटर रेफर किया गया।