BSF के 50 साल के इतिहास में पहली बार एक एतिहासिक उपलब्धि, एयर विंग को मिली पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते ‌है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एयर विंग ने अपने 50 साल से अधिक के इतिहास में खास उपलब्धि हासिल की है।

इंस्पेक्टर भावना चौधरी को फ्लाइंग बैज प्रदान किए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इतने साल के इतिहास में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एयर विंग को पहली बार महिला फ्लाइट इंजीनियर मिली है। एक आंतरिक प्रशिक्षण कैप्सूल के सफल समापन के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिसमे इंस्पेक्टर भावना चौधरी और चार पुरुष अधीनस्थ अधिकारियों को हाल ही में BSF महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी द्वारा उनके फ्लाइंग बैज प्रदान किए गए।

किया गया सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली में आयोजित समापन समारोह के दौरान, पांच प्रशिक्षु फ्लाइट इंजीनियरों, जिनमें एक महिला अधीनस्थ अधिकारी भी शामिल थीं, को महानिदेशक BSF द्वारा फ्लाइंग ब्रेवेट से सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर भावना चौधरी BSF एयर विंग की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं। यह इकाई Mi 17 1V, Mi 17 V5, चीता और ALH ध्रुव जैसे हेलीकॉप्टरों के अलावा VIP ड्यूटी के लिए एक फिक्स्ड विंग एम्ब्रेयर जेट का भी संचालन करती है।