अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग का छापेमारी अभियान जारी है।
व्यापारियों से मिलावटी और एक्सपायरी सामान नहीं बेचने की अपील
इसी क्रम में आज मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी की। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने जिले के सल्ट, भिकियासैण, चौखुटिया, रानीखेत और अल्मोड़ा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मावा, चॉकलेट, मिठाई, घी, तेल समेत खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच को भेजे। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत 21 खाद्य कारोबाकर्ताओं को नोटिस दिये गए। चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी करते पकड़े जाने पर विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रहें मौजूद
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, अनुसेवक मोहन सिंह लटवाल, ईश्वर सिंह नेगी मौजूद रहे।