आप भी उठा सकते हैं BSNL के धमाकेदार ऑफर का लाभ, सिर्फ एक रुपये में नए ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन की यह खास सेवा, जल्द उठाएं लाभ

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दिवाली से पहले धमाकेदार ऑफर की घोषणा की है। बीएसएनएल ग्राहकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

बीएसएनएल की खास स्कीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते‌ बुधवार को बीएसएनएल ने एक बयान जारी किया। जिसके अनुसार बताया है कि नए ग्राहक केवल 1 रुपये देकर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक एक महीने की 4G सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जो 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक एक महीने का फ्री 4G सेवा ऑफर है। साथ ही इस दिवाली बोनस के तहत नए सब्सक्राइबर केवल एक रुपये की प्रतीकात्मक राशि देकर पूरे महीने 4G सेवा का लाभ उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी 4G सर्विस दे रही है। जिसमें 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, हर दिन 100 फ्री SMS और तो और साथ में डेली 2GB डेटा शामिल रहेंगे। वो भी सिर्फ 1 रुपये में होगा। हालांकि, ये ऑफर कंपनी सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लेकर आई है। अगर आप भी BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपके पास ये सबसे अच्छा मौका है।

यह मिलेंगी नई सुविधाएं

• भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स
• रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
• रोजाना 100 SMS
• फ्री SIM कार्ड