उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली पर्व शुरू हो गया है। जिसमें आज धनतेरस है। इसके दृष्टिगत उत्तराखंड परिवहन निगम ने धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक यात्रियों की सुविधा के लिए खास पहल की है।
आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा और अपनी आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया कि शनिवार सायं से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, टनकपुर एवं आइएसबीटी दिल्ली से लंबी दूरी व स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी पर्वों के दौरान यात्रा मार्गों के बीच में आने वाले प्रमुख स्थानों पर आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।
दिए यह निर्देश
साथ ही कहा गया है कि सभी बसें बाइपास मार्ग से संचालित न होकर प्रत्येक डिपो पर जाएं और वहां से यात्रियों को बस में सफर कराएं। यदि कोई चालक या परिचालक इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।