अल्मोड़ा: धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने अल्मोड़ा बाजार भ्रमण पर निकले एसएसपी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा दिनांक 18/10/2025 को धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दिए जरूरी निर्देश

इस दौरान एसएसपी द्वारा थाना बाजार,कचहरी बाजार,लाला बाजार,नंदा देवी,एलआरसाह रोड,माल रोड शिखर तिराहा,टैक्सी स्टैण्ड केमू स्टेशन,चौघान पाटा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय को संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिये पिकेट,पैदल गश्त,मोबाईल ड्यूटियां और बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

इस दौरान इंस्पेक्टर LIU मनोज भारद्वाज, एसएसआई  सतीश चन्द्र कापड़ी व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।