अल्मोड़ा: बग्वालीपोखर में आयोजित तीन दिवसीय बग्वाली मेले का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहीं धूम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बग्वालीपोखर में तीन दिवसीय ऐतिहासिक बग्वाली मेले का आयोजन किया गया। जिसका आज समापन हो गया है।

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि बग्वाई कौतिक ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्त्व का है जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर आज शनिवार को मेले के अंतिम दिन मीना बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। बग्वाली मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर झंकार लोक कला समिति बागेश्वर, और नव हिमालयन कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, न्योलिक, छपेली समेत कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों ‘हिट दगड़ी कमला, अल्मड़ा में मेरो बंगला…, समेत अन्य गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

रहें मौजूद

इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपक मेहता, संयोजक संतोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, विनोद अधिकारी, जीवन अधिकारी, राजेन्द्र किरौला, घनश्याम भट्ट, केएस मेहता, हरीशरण शर्मा, शिवदत्त पांडे, कुंदन भंडारी, हेम जोशी, पंकज बिष्ट, आशुतोष शाही, प्रमोद तिवारी, मोहन सिंह बिष्ट, भूपाल भरड़ा, मनोहर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।