उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी नवंबर माह में 17वां राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति अल्मोड़ा की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सात से नौ नवंबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रपुर में होगा। जिसमें कुमाऊंनी भाषा के संवर्धन और संरक्षण के कार्य पर मंथन होगा। बताया कि कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन पहली बार रुद्रपुर में होने जा रहा है। इसमें देशभर से भाषाप्रेमी और साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में कुमाउनी भाषा के मानकीकरण और कवि सम्मेलन भी होगा।