आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 अक्टूबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। करियर में लाभ मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। लंबे समय से चल रहे आपके प्रयास सफल होंगे। इस दौरान उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलने से आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। धन संचय और कोष वृद्धि के संकेत दिख रहे है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रयास सफल होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके प्रभाव और व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बनती दिख रही है। वाहन या संपत्ति से संबंधित कोई लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह सफलतापूर्वक कर पाएंगे। इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं। कामकाजी जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना बनती हुई दिख रही है। हालांकि खर्चों में वृद्धि की संभावना दिख रही है। इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। खान-पान में लापरवाही न करें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक मामलों में लाभ मिलेगा सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी। हालांकि आर्थिक मामलों में पैसों का आना-जाना लगा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नये सदस्य का आगमन होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होता दिख रहा है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी कार्य क्षमता और नेतृत्व कौशल में वृद्धि करेगा। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है। बेरोजगारो को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो आज शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के अवसर भी आपको मिलेंगे। घरेलू जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कारोबार में सहयोगियों का साथ मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपको नया अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में सम्मान बढ़ेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि आप राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।