उत्तराखंड: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का होगा भव्य आयोजन, सीएम करेंगे शुभारंभ, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में नगर निगम श्रीनगर की ओर से बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 आयोजित किया जा रहा है।

मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेले का शुभारंभ चार नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री धन सिंह रावत होंगे। मेले के दौरान हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएँ, पारंपरिक झांकियाँ, फन गेम्स, हॉट एयर बैलून राइड और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियाँ आयोजित कराई जाएंगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।
📌📌इसके अलावा शाम को प्रसिद्ध जादूगर एन.सी. सरकार का मैजिक शो और लोक गायिका हेमा नेगी करासी का लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
📌📌छह को दोपहर 12 बजे गोला बाजार में मी उत्तराखंडी छौं थीम पर पहाड़ी परिधान फैशन शो, जबकि शाम को गैंडा वध नाटक, नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति और गढ़वाली कवि सम्मेलन होगा।
📌📌सात की शाम को पंचतत्व बैंड (एक पहाड़ी उड़ान) और इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट मंच पर प्रस्तुति देंगे।
📌📌आठ को शाम की चक्रव्यूह आधारित उत्तराखंडी पाण्डवाणी और ‘श्रीनगर के सितारे’ टैलेंट हंट गायन व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
📌📌नौ को राज्य स्थापना दिवस पर श्रीयंत्र टापू पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शाम 6:30 बजे आवास विकास मैदान में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह और उत्तराखंड लोक सांस्कृतिक पर आधारित कार्यक्रम होगा, जिसमें अमित सागर, रोहित चौहान और कल्पना चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे।
📌📌10 नवंबर ​की शाम को पांडवाज़ ग्रुप अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।