अल्मोड़ा: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस जवानों ने ली एकता व अखण्डता की शपथ, लिया यह संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 31.10.2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस बल को शपथ दिलाई गई।

दिलाई शपथ

इस मौके पर पुलिस कर्मियों से यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने लिये स्वंय को समर्पित करेगें। साथ ही सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा में, सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद ने कोतवाली रानीखेत में तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/अग्निशमन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थानों, फायर स्टेशनों में नियुक्त पुलिस बलों को शपथ दिलाई गयी।