नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 31/10/25 को वादिनी/पीड़िता निवासी लालकुआं द्वारा थाना लालकुआँ में तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि दिनांक 30-10-2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे अपनी भांजी के साथ बाजार से घर लौटते समय हनुमान मंदिर के पास किच्छा की ओर से आती UK06AD-0011 स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर वाहन में बैठे युवकों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
वादिनी की तहरीर पर थाना लालकुआँ में धारा 75(ii)/76/78(i) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 वंदना चौहान को सुपुर्द की गई।
पुलिस की कार्यवाही
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जनपद नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। आदेश के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे में 03 अभियुक्तों चन्दन आर्या पुत्र सुरेश राम निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ — उम्र 21 वर्ष, अनिल कुमार आर्या पुत्र मोहन राम निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ — उम्र 26 वर्ष, विनोद आर्या पुत्र चतूर राम निवासी कार रोड, शिव मंदिर के पास, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ — उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ₹500 नगद ईनाम की घोषणा की है।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
उ0नि0 वंदना चौहान
उ0नि0 शंकर नयाल
का0 गुरमेज सिंह
का0 गणेश गिरी
का0 प्रहलाद सिंह
का0/चा0 खीम सिंह दानू