नैनीताल: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन, छात्र–छात्राओं, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने और सुदृढ़ करने के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे देश में कल 31.10.2025 को “एकता दौड़’ (Run For Unity) एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इसी क्रम में नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टि०सी० शद्वारा जनपद के हल्द्वानी एवं नैनीताल में RUN FOR UNITY कार्यकमों में स्वयं प्रतिभाग किया गया और उपस्थित*युवाओं और पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ* दिलाई गई। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों को लौह पुरुष द्वारा देश के अलग–अलग प्रांतों को अखंड भारत में समावेश करने हेतु दिए गए अमूल्य योगदान का भी स्मरण कराया।

दौड़ का आयोजन

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी कोतवाली से एम0बी0पी0जी0 कॉलेज हल्द्वानी तक RUN FOR UNITY दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी नैनीताल द्वारा  हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में बिड़ला स्कूल, सिंथिया स्कूल, मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी, बहुद्देशीय भवन/पुलिस कार्यालय हल्द्वानी का स्टाफ तथा थाना हल्द्वानी, फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मी कुल 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। तल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में डॉट से कोतवाली मल्लीताल तक दौड़ का आयोजन किया गया। भवाली में आयोजित कार्यक्रम में कैंची मार्ग में दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य सभी थाना क्षेत्रों में रन फॉर यूनिटी के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल, आर0पी0एफ0, हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन अकादमी, समेत 64 स्कूलों के छात्र–छात्रों सहित थाने में उपलब्ध समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों कुल  2672 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।