अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, निबंध में प्रियांशी, कविता पाठ में चांदनी रहें अव्वल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं कार्यक्रम संयोजक प्रो. अनुपम तिवारी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. प्रकाश चंद्र जांगी ने राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने व उत्तराखंड के इतिहास पर प्रकाश डाला। स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में चांदनी आर्या प्रथम, बबीता जोशी दूसरे और रश्मि आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रियांशी तिवारी पहले, चांदनी आर्या दूसरे और विद्या आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रो. एलपी वर्मा, प्रो. अनुपमा तिवारी, डा. प्रकाश चंद्र जांगी, डा. सीमा प्रिया, डाॅ. दीपिका आर्या, डा. छत्र सिंह, डा. राजेंद्र चंद्र पांडे, हेमंत सिंह मनराल, विनोद रतन आदि मौजूद रहे।