नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरूवार 13 नवम्बर को जनपद नैनीताल के एकदिवसीय भ्रमण पर आ रहें हैं।
इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दौरान भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11.40 बजे एम्स हैलीपैड ऋषिकेश, देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान दोगड़ा, सूर्यजाला, भुजियाघाट नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे, जहां अपराह्न 1 से 2 बजे तक आयोजित शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संस्थान के उद्घाटन के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद समारोह में प्रतिभाग के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2.35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान दोगड़ा सूर्यजाला भुजियाघाट से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।