नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड हो रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।