नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में इस साल नवंबर महीना बीते दस वर्षों की तुलना में सबसे गर्म साबित हो रहा है। भले ही रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और बदले मौसम पैटर्न का असर उत्तराखंड में साफ देखा जा रहा है। आज भी पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 18 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय धूप खिली रहने से पहाड़ी इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल ठंड का अहसास कम रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में हल्की शीतलहर परेशान कर सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।