उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में 28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट आयोजित किया गया। जिसका समापन हो गया है।
28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 12 से 16 नवंबर तक आयोजित हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।
जीते 150 पदक
रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ टीम में इस बार कुल 253 सदस्य शामिल रहें। प्रतियोगिता में टीम ने कुल 150 पदक अपने नाम किए, जिनमें 74 स्वर्ण, 34 रजत और 42 कांस्य शामिल हैं। इसके अलावा, टीम ने 37 चौथा स्थान भी प्राप्त किए और कुल 578 अंक जुटाकर पहला स्थान हासिल किया।