जाॅब अलर्ट: बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, भरें जाएंगे इतने‌ पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें चीफ मैनेजर के 15 पद हैं। सीनियर मैनेजर के 54 पद, मैनेजर के 44 पद और लॉ ऑफिसर के सिर्फ 2 पद हैं। कुल मिलाकर 115 वैकेंसी हैं। वहीं उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन चल रहे है। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।