नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग और सेतु आयोग की ओर से ‘तेरे मेरे सपने’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दी यह जानकारी
जिसके अंतिम दिन बुधवार को युवाओं को प्री-मैरिज कम्युनिकेशन सेंटर और काउंसिलिंग की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार इस मौके पर युवाओं को प्री-मैरिज कम्युनिकेशन सेंटर और काउंसिलिंग की जानकारी देने के लिए प्रदेश के 52 ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा महिला कानून व मैरिज एक्ट की जानकारी दी गई। बताया कि प्री-मैरिज कम्युनिकेशन सेंटर के संचालन की योजना बनाई गई है। वर्तमान में देश के 11 राज्यों में 58 प्री-मैरिज क्म्यूनिकेशन सेंटर का संचालन किया जा रहा है।
उत्तराखंड में पहली बार इसके लिए ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। बताया कि जिसमें 13 जिलों के महिला एवं बाल विकास व वन स्टाप सेंटर के 52 ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सेंटर को जिले के सभी वन स्टाप सेंटर में संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। चम्पावत, उत्तरकाशी में सेंटर खोलने को प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
रहें मौजूद
इस मौके पर महिला आयोग की एडवाजर डॉ़ भावना सिंघे, आरती, प्रो़ नीता बोरा शर्मा, प्रो़ नीलू लोधियाल, डॉ़ राजेश्वरी जोशी, डॉ़ हिमांशु लोहनी, डॉ. शशि पांडे, डॉ़ रीना सिंह आदि मौजूद रहें।