बागेश्वर: गुलदार की दहशत के बीच खुंखार हो रहें भालू, लोगों में डर का माहौल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों पहाड़ों में गुलदार के साथ भालू भी आतंक का पर्याय बनने लगा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

भालू की धमक ने बढ़ाई चिंता

एक मामला अब बागेश्वर से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां गुलदार के बाद अब भालू की धमक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान चंतोला हीरा देवी, भैसूड़ी के गणेश राठौर, पवन कुमार खिड़वाकोट और गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि गुरुवार को भालू दो शावकों के साथ चौकोड़ी के जंगल से झंडीधार होते हुए कमस्यार घाटी पहुंचा। देर शाम खिड़वाकोट निवासी गोविंद की पत्नी के पीछे भी भालू दौड़ा। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर पंहुची। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद भालू रातभर चंतोला, खिड़वाकोट व भैसूड़ी गांवों के आसपास चहलकदमी करता रहा और घरों के आंगन तक भी पंहुचा। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

चला सर्च अभियान

वहीं इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर कई गांवों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन भालू का पता नहीं चला।