उत्तराखंड: उत्तराखंड की 80वीं एनसीसी वाहिनी में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत मेजर संध्या सिंह को पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है।
लगाए बैज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बटालियन में आयोजित राष्ट्रीय रॉक क्लाइम्बिंग शिविर के दौरान एक गरिमामय समारोह में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी और सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट गंगा सिंह ने संध्या सिंह के कंधों पर नए रैंक (बैज) लगाए। इस उपलब्धि के साथ ही वह 80वीं वाहिनी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई हैं।
दी शुभकामनाएं
उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर वाहिनी के एनसीसी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कैडेट्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।