अल्मोड़ा: चौकी मजखाली के निर्माणाधीन भवन के  निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, दिए जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 23.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा कोतवाली रानीखेत के चौकी मजखाली का भ्रमण कर निमार्णधीन भवन का निरीक्षण किया गया।

दिए यह निर्देश

चौकी प्रभारी रमेश नेगी व अन्य अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कार्यदाई संस्था के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति,गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई, तथा उच्च गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।