जाॅब अलर्ट: भारतीय वायु सेना अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन जारी, यहां देखें आवेदन की अंतिम तिथि

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडियन एयरफोर्स ने एफकैट 2 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

इतने‌ पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के जरिए एफकैट एंट्री के साथ एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में जिन युवाओं के पास एनसीसी रही है, वो भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत कुल 340 पद भरे जाएंगे। महिला और पुरुष अभ्यर्थी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इंडियन एयरफोर्स ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये है।इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।