बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी सूचना है।
भरें जाएंगे इतने पद
बैंक द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब है। इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक में पीओ के 1,500 रिक्त पदों को भरना है। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:
• कुल पद: 1,500
• नियमित (Regular) पद: 1,446
• बैकलॉग पद: 54
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। विशेष बात यह है कि जो अभ्यर्थी अपनी स्नातक की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।