आज 30 नवंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन खुशी और उत्साह से भरा रहने वाला हैा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कमीशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को समय अनुकूल रहेगा, कई बड़ी डील मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं का न केवल कार्यस्थल पर बल्कि घर पर भी सम्मान बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। लाभ का मौका मिलेगा। कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी नए काम के आरंभ होने से मन में उत्साह रहेगा। दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबार से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और किसी भी चीज पर सोच-समझकर पैसा खर्च करें, अन्यथा आपकी फिजूलखर्ची आगे चलकर आपकी आर्थिक परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कोई बड़ी समस्या सुलझने से राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करने वाला है। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों से आपको सहयोग मिलेगा। करियर और व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से प्रॉपर्टी संबंधी मामला सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के मुताबिक कम लाभ मिलेगा, लेकिन दूसरे भाग तक स्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। छात्र परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। सेहत के मामले में आपको सजग और सतर्क रहना होगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करीबी दोस्तों और परिवार के साथ किसी पर्यटन या धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए और बेहतर अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सीनियर और जूनियर्स से अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। परिजनों की मदद से आप किसी चिंता परेशानी से निकल पाएंगे। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लाभ और सौभाग्य लेकर आया है। आप अपनी वाणी और विवेक से कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, आप सम्मान और प्रोत्साहन भी प्राप्त कर पाएंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं उन्हें अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। जल्दबाजी या भ्रम की स्थिति में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इस अवधि में किसी भी जोखिम भरी योजना में धन लगाने से बचें। वैवाहिक जीवन में आपको संयम और तालमेल बनाकर चलना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। अपनी योजना में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको अधिक प्रयास भी करना होगा। सप्ताह के मध्य में आपकी व्यस्तता बढ सकती है। इस दौरान आपको किसी छोटे से काम को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। निवेश की दृष्टि से यह समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। धैर्य रखें।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं का घर और ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।