अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अपर उपनिरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, किया सम्मानित



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक- 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हो रहे अपर उपनिरीक्षक कुशल सिंह को भावभीनी विदाई दी।

भावभीनी विदाई दी

अपर उपनिरीक्षक कुशल सिंह वर्ष-1985 में आरक्षी पुलिस के पद पर भर्ती हुए। जिनके द्वारा 40 वर्ष, 29 दिन की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस लाईन में इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शाँल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। इसके अलावा उपस्थित समस्त अधिक कर्मचारियों द्वारा उनकी भविष्य की मंगलकामना करते हुए विदाई दी।

रहें उपस्थित

विदाई समारोह के अवसर पर गोपाल दत्त जोशी सीओ अल्मोड़ा, राजीव टम्टा पुलिस उपाधीक्षक संचार, नरेंद्र सिंह कुंवर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उमा शंकर पाण्डे निरीक्षक संचार, मोहित कुमार प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, हीरा सिंह प्रधानलिपिक, अमित कुमार आंकिक, के0डी0 पुनेठा अपर उ0नि0 संचार, संजय रावत एमटी कार्यालय, चंचल मर्तोलिया लाईन मेजर आदि अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।