अल्मोड़ा: सड़क के मार्ग में सरकारी भूमि है तो उसे तत्काल अतिक्रमण-मुक्त कराएं- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेरा गांव-मेरी सड़क योजना की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इस बैठक में डीएम ने योजना के तहत स्याली मोटर मार्ग के लंबित होने पर नाराजगी जताई। बैठक में विभागों के मध्य लंबित औपचारिकताओं, अनापत्ति प्रमाण पत्र व कार्य प्रारंभ न हो पाने के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि सड़क के मार्ग में सरकारी भूमि है तो उसे तत्काल अतिक्रमण-मुक्त कराया जाए। वहीं, उन्होंने सड़क निर्माण कार्य के लगातार लंबित रहने पर गहरा असंतोष प्रकट किया। कहा कि विभागीय लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल और ठोस प्रगति दिखाने, अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने आदि के निर्देश दिए।

रहें मौजूद

बैठक में सीडीओ रामजीशरण शर्मा , एडीएम युक्ता मिश्र, अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।